Move to Jagran APP

शहर में हर तरफ कचरे का ढेर, नप कर्मियों के सामने पंगु बना प्रशासन

एक तरफ नगर परिषद कर्मी हड़ताल जारी रखने पर अड़े हैं तो दूसरी तरफ आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 05:31 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 05:31 PM (IST)
शहर में हर तरफ कचरे का ढेर, नप कर्मियों के सामने पंगु बना प्रशासन
शहर में हर तरफ कचरे का ढेर, नप कर्मियों के सामने पंगु बना प्रशासन

गोपालगंज। एक तरफ नगर परिषद कर्मी हड़ताल जारी रखने पर अड़े हैं तो दूसरी तरफ आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा। ऐसे में खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कूड़ा नहीं उठाए जाने से शहर में कूड़ा- कचरा का अंबार लग गया है। थाना चौक, कलेक्ट्रेट पथ से लेकर शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों तथा गली मोहल्ले में हर तरफ गंदगी फैल गई है। कूड़े के ढेर से उठती बदबू से अब महामारी फैलने की आशंका दिखने लगी है। हर तरफ कूड़ा-कचरे के ढेर से शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन हड़ताल पर गए कर्मियों के आगे प्रशासन पंगु बन गया है। शहर साफ सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने के प्रति प्रशासन उदासीन बना हुआ है। मान-मनौवल के बाद भी नप कर्मियों अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस बीच लगातार चौथे दिन नगर परिषद के कर्मियों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी अमिनेष कुमार पराशर ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत छह दिन पूर्व शहर के घोष मोड़ तथा उसके आसपास नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में अतिक्रमण हटाया जा रहा था। तभी अतिक्रमण हटाने से आक्रोशित लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी तथा नप कर्मियों पर हमला बोल दिया था। इस दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था। इस घटना को लेकर 70 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इधर नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की साफ सफाई करने की व्यवस्था चौथे दिन भी ठप रही। इनसेट

loksabha election banner

मीरगंज में भी नप कर्मियों की हड़ताल जारी

बरौली : अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद गोपालगंज के कर्मियों पर हमला करने से आक्रोशित नगर पंचायत मीरगंज के कर्मी की हड़ताल भी गुरुवार को जारी रहा। जिससे मीरगंज नगर पंचायत में भी हर तरफ कूड़ा-कचरा फैल गया है। कूड़ा-कचरा से उठती बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत के कर्मियों ने कहा कि जब तक नगर परिषद गोपालगंज के कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका भी हड़ताल जारी रहेगा। इनसेट

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कर्मी अपने मांगों पर अड़े हुए हैं। शहर की साफ सफाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करना संभव नहीं है। कर्मियों के हड़ताल समाप्त होने के बाद ही शहर में साफ सफाई का काम शुरू होगा।

सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,गोपालगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.