यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सावन की सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा
गोपालगंज। सावन माह की चौथी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्र

गोपालगंज। सावन माह की चौथी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा में सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान आसपास का माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान भगवान शंकर के जयकारे के कारण पूरा इलाका शिवमय दिखाई पड़ा।
इसके पूर्व सोमवार सैकड़ों की संख्या में लड़कियां सलेमपुर स्थित गंडक नदी के घाट पर पहुंची। जहां वैदिक च्त्रोच्चार के बीच जल भरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाद में कलश यात्रा प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गढ़ होते हुए सिकटिया व रामपुर होकर मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां जल चढ़ाए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। उधर बैकुण्ठपुर प्रखंड के ऐतिहासिक धनेश्वर नाथ मंदिर सिहासनी धाम में चौथी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ विभिन्न क्षेत्रों से शिव परिवार व राम दरबार की झांकी निकाली। मंदिर अध्यक्ष मनोज दास ने बताया कि चौथी सोमवारी पर करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक कर मन्नत मांगी।
