गोपालगंज की छोटी-छोटी खबरें
थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गोपाल गांव में कुछ लोगों ने आपसी विवाद को लेकर फायिरंग कर दशहत फैला दिया। हालांकि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष राम बाबू राम राम बाबू ने बताया कि घटना को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
संग्रामपुर गोपाल में फायरिग से दहशत
फुलवरिया : थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गोपाल गांव में कुछ लोगों ने आपसी विवाद को लेकर फायिरंग कर दशहत फैला दिया। हालांकि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष राम बाबू राम राम बाबू ने बताया कि घटना को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
(संसू.)
जिम संचालक पर चाकू से हमला कुचायकोट : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल गांव निवासी व कुचायकोट में जिम के संचालक सुशील कुमार पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर घायल जिम संचालक ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वे शुक्रवार की शाम जिम बंद कर अपने घर जा रहो थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
(संसू.)
हरदिया में मारपीट में तीन लोग घाल भोरे : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में मकान का पीलर तोड़ने से मना करने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल जहांगीर अंसारी ने इस घटना को लेकर नईमुद्दीन अंसारी, कलीमुल्लाह अंसारी, रोशनतारा खातून और फूलतारा खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
(संसू.)
थ्रेसर से युवक का हाथ कट कर हुआ अलग भोरे : थ्रेसर से धान की दौनी कर रहे भोरे गांव निवासी एक युवक का हाथ बांह से कटकर अलग हो गया। बताया जाता है कि भोरे गांव का नीरज कुमार तुरहा थ्रेसर से धान की दौनी कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ थ्रेसर के अंदर घुस गया। जिससे थ्रेसर की पत्तियों की चपेट में आकर उसका हाथ काट कर अलग हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे ले गए। जहां से उसको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
(संसू.)
पौधा उखाड़ने के विवाद में महिला को पीटा भोरे : थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में आम का पौधा उखाड़ने के विवाद में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिला कलावती कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
(संसू.)
मोतीपुर में छत से गिरने से बच्चा घायल भोरे : थाना क्षेत्र के मोतीपुर निजामत गांव में घर की छत से गिरने से ढाई वर्ष का एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि भीमल बैठा का पुत्र आयुष कुमार अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
(संसू.)
गुमटी से 11 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार भोरे : थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में एक गुमटी से पुलिस ने 11 बोतल शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित कोरेया गांव निवासी हरेराम गोंड बताया जाता है। इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(संसू.)