मारपीट में दो महिला सहित छह लोग घायल
गोपालगंज। जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए। इस बीच दोनो ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से मोहन लाल सोनी तथा दूसरे पक्ष से बसंती देवी च उनके पुत्र चंद्रमणि कुमार घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोपालगंज। जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए। इस बीच दोनो ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से मोहन लाल सोनी तथा दूसरे पक्ष से बसंती देवी च उनके पुत्र चंद्रमणि कुमार घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के उमेश ओझा, इनकी पत्नी तथा भाई श्रीनिवास ओझा को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर उमेश ओझा के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उमेश ओझा ने अपने भाई श्रीकांत ओझा व भाभी सहित तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।