Move to Jagran APP

एनएच पर किशोर को बचाने में पुलिया के नीचे उतरी स्कार्पियो

गोपालगंज। गोपालगंज-छपरा पथ एनएच 531 पर थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला के समीप एक किशोर को ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:35 PM (IST)
एनएच पर किशोर को बचाने में पुलिया के नीचे उतरी स्कार्पियो
एनएच पर किशोर को बचाने में पुलिया के नीचे उतरी स्कार्पियो

गोपालगंज। गोपालगंज-छपरा पथ एनएच 531 पर थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला के समीप एक किशोर को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो पुलिया के नीचे उतर गई। इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी तथा उनके परिवार के सदस्यों को बाहर निकालकर घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर स्कार्पियो को पुलिया से बाहर निकाला। हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उनके परिवार के सदस्यों को चोट नहीं आई। वे लोग बाल-बाल बच गए।

loksabha election banner

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित परिवार के पांच सदस्यों के साथ एक स्कार्पियो में सवार होकर ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने आ रहे थे। अभी ये लोग थावे के बेदुटोला में बस स्टैंड के समीप एनएच 531 पर बने पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक किशोर स्कार्पियो के सामने आ गया। किशोर को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे उतर गई। इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से बेदुटोला निवासी बच्चालाल मांझी का पुत्र 16 वर्षीय सन्नी मांझी घायल हो गया। हालांकि स्कार्पियो में सवार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उनके परिसर के पांचों सदस्य बाल-बाल बच गए। उन्होंने चोट नहीं आई। हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थावे थाना के एएसआइ अशोक कुमार ने क्रेन बुलाकर स्कार्पियो को पुलिया से बाहर निकाला। पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.