विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: गोपालगंज के सबेया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, AAI की टीम ने पूरा किया सर्वे

Published: Sat, 18 Apr 2026 09:31 AM (IST)

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की टीम ने गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया हवाई अड्डे (sabeya airport bihar) का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

सबैया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें। फाइल फोटो

सबैया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में हथुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित सबेया हवाई अड्डा के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की एक विशेष टीम हथुआ पहुंची, जहां उन्होंने सबेया हवाई अड्डा क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण और निरीक्षण किया।

इस बीच दिल्ली से पहुंची टीम ने हथुआ SDM अभिषेक कुमार चन्दन, डीसीएलआर वसीम अकरम, हथुआ के प्रभारी सीओ नागेंद्र कुमार सहित कई स्थानीय अधिकारियों के साथ सबेया हवाई अड्डा का बारीकी से निरीक्षण करते हुए भूमि की स्थिति, तकनीकी मानकों तथा हवाई अड्डा निर्माण के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं का आकलन किया।

शुक्रवार को एएआई की टीम ने सबेया फील्ड का तकनीकी मूल्यांकन करते हुए जमीन, पहुंच मार्ग, संभावित अवसंरचना व अन्य आवश्यक पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने स्थल की भौगोलिक स्थिति और विकास की संभावनाओं पर भी विस्तार से अध्ययन किया।

काफी देर तक सबेया हवाई अड्डा के निरीक्षण के पश्चात एएआई टीम ने हथुआ एसडीएम के कार्यालय में जाकर सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राय से आदि से मिलकर सबेया हवाई अड्डा के चालू कराने की संभावनाओं को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया।

अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी जमीन

जिसके बाद टीम के सदस्य समाहरणालय जाकर डीएम पवन कुमार सिन्हा से मिलकर निरीक्षण मे पाई गई समस्याओं को दूर करने पर विस्तृत चर्चा की। इस बीच डीएम ने बताया कि सबेया हवाई अड्डा की 274 एकड़ भूमि का सीमांकन करने के साथ ही भूमि की जमाबंदी रक्षा मंत्रालय के नाम पर कर दिया गया है, जिस पर रक्षा मंत्रालय जल्द काम शुरू कर सकता है।

साथ ही शेष बची भूमि पर चल रहे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सबेया हवाई अड्डा का एएआई टीम द्वारा सर्वेक्षण करने की सूचना के बाद क्षेत्र में जल्द हवाई सेवा शुरू करने की संभावना बढ गई है।

गोपालगंज के आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास

उधर, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बताया कि यह पहल केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण और दीर्घकालिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सबेया फील्ड के विकसित होने से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बेहतर संपर्क व्यवस्था स्थापित होगी। जिससे व्यापार, रोजगार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच

यह भी पढ़ें- स्‍कूलों में पहली घंटी के बाद हाजिरी? समझिए फर्जी! बिहार सरकार का सख्त आदेश; अंडे-फल पर भी निर्देश