Move to Jagran APP

दो लाख रुपया के लिए महिला को ससुराल वालों घर से निकाला

गोपालगंज भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां मिश्र गांव में दहेज में दो लाख रुपया तथा एक बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:13 AM (IST)
दो लाख रुपया के लिए महिला को ससुराल वालों घर से निकाला
दो लाख रुपया के लिए महिला को ससुराल वालों घर से निकाला

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां मिश्र गांव में दहेज में दो लाख रुपया तथा एक बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सुसराल से निकाले जाने के बाद मायके पहुंची महिला ने इस घटना को लेकर अपने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार निवासी प्रियंका देवी की दस फरवरी 2018 को भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां मिश्र गांव निवासी संदीप शर्मा के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल जाने पर प्रियंका देवी से ससुराल वाले दो लाख रुपया तथा एक अपाची बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो इन्हें ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके पहुंची महिला ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पति संदीप शर्मा सहित आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.