Move to Jagran APP

रबी फसल बुआई के बताये गए तरीके

गोपालगंज। जिले के विजयीपुर, भोरे तथा फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में लगे रबी महोत्सव में किसाना

By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 05:28 PM (IST)
रबी फसल बुआई के बताये गए तरीके

गोपालगंज। जिले के विजयीपुर, भोरे तथा फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में लगे रबी महोत्सव में किसानों को रबी फसलों की बुआई के उन्नत तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान रबी अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की भी किसानों को जानकारी दी गयी।

loksabha election banner

सोमवार को विजयीपुर प्रखंड मुख्यालय में रबी महोत्सव लगाया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निरुपमा सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रतिकांत श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, रामजी शुक्ला तथा संतोष तिवारी ने किसानों को मिट्टी जांच, वर्मी कम्पोस्ट की खेत में उपयोगिता, श्रीविधि से उन्नत खेती करने के तरीके तथा जीरो टिलेज से रबी फसलों की बुआई के तरीके के बारे में विस्तार से बताया। रबी महोत्सव में बीडीओ सतीश कुमार, सीओ चंदन कुमार, बीएओ रतनेश्वर सिन्हा, प्रखंड कृषि समन्वयक सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। सोमवार को भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर में भी रबी महोत्सव लगाया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने किया। इस दौरान महोत्सव में उपस्थित किसानों को रबी फसलों की बुआई करने के तरीके से लेकर बीज व कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से बताया गया। रबी महोत्सव में बीडीओ सोनू कुमार, कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यम सिंह, नोडल कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार, किसान सलाहकार नर्मदेश्वरनाथ तिवारी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में भी सोमवार को रबी महोत्सव लगाया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार पडित तथा उप प्रमुख जोगेंद्र राम ने किया। रबी महोत्सव की शुरुआत किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ की गयी। इस दौरान किसानों को रबी फसलों की बुआई से लेकर खाद तथा सिंचाई करने के तरीके की विस्तार से जानकारी दी गयी। रबी महोत्सव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यकांत प्रसाद, सीओ रामाकांत सागर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी, ओमप्रकाश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, सुरेश सिंह, मुख्तार अहमद, कमलेश सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.