खोरमपुर में मनेगी पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रथम पुण्यतिथि
बैकुण्ठपुर में पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा की प्रथम पुण्यतिथि खोरमपुर मे मनाई जाएगी। जदयू संगठन सचिव अभय पाण्डेय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रघुनाथ झा एक समाजवादी नेता के साथ लोकप्रिय हस्ती भी थे।
गोपालगंज : बैकुण्ठपुर में पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा की प्रथम पुण्यतिथि खोरमपुर मे मनाई जाएगी। जदयू संगठन सचिव अभय पाण्डेय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रघुनाथ झा एक समाजवादी नेता के साथ लोकप्रिय हस्ती भी थे। अपने संसदीय काल में उन्होंने गोपालगंज जिले को कई सौगात दी है। जिसमे केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, फोर लेन सड़क, पावरग्रीड तथा मीटर गेज खंड को बड़ी रेल लाइन में बदलने की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को खोरमपुर मे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा की प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोग भाग लेंगे।