किसानों को दी गई वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से शनिवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में कृषि वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोपालगंज। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से शनिवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में कृषि वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान चिन्हित किए गए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के तौर तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित किए गए कुल 126 किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया से पहुंचे कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत तरीके से खेती किए जाने व इस कार्य में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक प्रखंड से पहुंचे किसानों ने कार्यक्रम के दौरान कई ¨बदुओं पर कृषि वैज्ञानिकों से प्रश्न भी पूछा। जिसका वैज्ञानिक डॉक्टर साजिद हुसैन, संजय कुमार तथा डॉ. अमित विसेन ने जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान लगाए जाने के तौर तरीकों के बारे में भी किसानों को बताया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा सुरेश प्रसाद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामकृष्ण राय पौधा संरक्षण निरीक्षक विनोद कुमार शाही, सुनील कुमार तिवारी, संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड से चिन्हित किए गए नौ-नौ किसान मौजूद थे।