Move to Jagran APP

पंचदेवरी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजारोहण

पंचदेवरी के हाई स्कूल के खेल मैदान में आगामी 24 अक्टूबर से होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ले शुक्रवार को भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:21 PM (IST)
पंचदेवरी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजारोहण
पंचदेवरी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजारोहण

गोपालगंज। पंचदेवरी के हाई स्कूल के खेल मैदान में आगामी 24 अक्टूबर से होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ले शुक्रवार को भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया। यह कथा ज्ञान यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। शुक्रवार को हुए भूमिपूजन में 11 यजमान बनाए गए थे। पूजन के बाद पंडाल बनाने का काम शुरू किया गया। तीन घंटे तक वैदिक मंत्रोचार के बाद ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भूमिपूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पंचदेवरी हाई स्कूल के खेल मैदान में 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में पद्महस्ता भारती कथा वाचन करेंगी। यज्ञ के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ कलश यात्रा झांकी निकाली जाएगी। यह जिले में पहला यज्ञ होगा, जिसके लिए 40 बीघा में वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशेष

loksabha election banner

व्यवस्था की जाएगी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में तरुण कुमार, आचार्य रामसेवक, आचार्य अमरजीत, स्वामी सुकर्मानन्द, मैनेजर साह, परशुराम जायसवाल, जगन्नाथ बैठा, बालेश्वर शर्मा, मुखियापति संतोष साह, अनिल पटेल, वीरेंद्र राय, आलोक कुमार, जनार्दन ओझा, अशोक प्रसाद, नरेश कुमार, संत कुमार,सहित संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.