विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाभी की अंतिम विदाई में भावुक हुए बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गोपालगंज में कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:08 PM (IST)

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत अपनी भाभी नीलम देवी की अंतिम विदाई में शामिल होने पैतृक गांव हथुआ, गोपालगंज ...और पढ़ें

भाभी की अंत्‍येष्‍ट‍ि में पहुंचे मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत। सौ-ग्रामीण

भाभी की अंत्‍येष्‍ट‍ि में पहुंचे मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत। सौ-ग्रामीण

HighLights

  1. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भाभी की अंतिम विदाई में शामिल हुए।

  2. उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया, श्मशान घाट तक साथ गए।

  3. गोपालगंज के हथुआ में भावुक क्षण, ग्रामीण भी नम आंखों से मौजूद।

संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शुक्रवार की सुबह अपनी भाभी नीलम देवी (60) की अंतिम विदाई में शामिल होने पैतृक गांव हथुआ प्रखंड के भरतपुरा पहुंचे।

उन्होंने भाभी के पार्थिव शरीर को स्वयं कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्मशान घाट तक गए। वहां हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान मुख्य सचिव काफी भावुक नजर आए। उन्हें भावुक देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं।

पैतृक गांव भरतपुरा पहुंचे मुख्य सचिव, श्मशान घाट तक साथ गए

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव के चचेरे भाई स्वर्गीय प्रदीप श्रीवास्तव की पत्नी नीलम देवी का हाल ही में एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी ऑपरेशन हुआ था।

बुधवार की शाम उन्हें स्वस्थ अवस्था में गांव लाया गया था। हालांकि, एंबुलेंस से उतरते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलने पर मुख्य सचिव के पिता एवं पूर्व कुलपति डा. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव सहित परिवार के अन्य सदस्य गांव पहुंचे।

अंतिम विदाई के दौरान भावुक दिखे प्रत्यय अमृत

मुख्य सचिव और परिवार के अन्य सदस्यों के आने की प्रतीक्षा में पार्थिव शरीर को दो दिनों तक हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था।

शुक्रवार की सुबह बेटी रश्मि के पहुंचने के बाद पैतृक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र मुकेश कुमार ने दी।

अंतिम संस्कार के दौरान डिप्टी कमिश्नर समीर परिमल, प्रेम सिन्हा, पर्यावरण मित्र डा. सत्य प्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राजकुमार बैठा, अस्तित्व अंकुर और अरुण कुमार सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नीलम देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की चचेरी भाभी का निधन, हथुआ अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर