फाय¨रग मामले में शराब सप्लायर की टोह में पुलिस
शहर के बंजारी रोड स्थित सरेया वार्ड 13 में शराब पार्टी के बाद फाय¨रग करने के मामले में अब पुलिस शराब सप्लायर की टोह मे जुट गई है। इसके साथ ही तीन अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
गोपालगंज। शहर के बंजारी रोड स्थित सरेया वार्ड 13 में शराब पार्टी के बाद फाय¨रग करने के मामले में अब पुलिस शराब सप्लायर की टोह मे जुट गई है। इसके साथ ही तीन अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि बंजारी रोड़ स्थित सरेया वार्ड 13 में कुछ लोग बुधवार की रात शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी के बाद शराब के नशे में धुत होकर कुछ लोग सड़क पर आए गए। इसी दौरान बाजार से अपने घर जा रहे इसी मोहल्ले के निवासी सूरज कुमार से नशे में धुत लोग उलझ गए तथा फाय¨रग कर दहशत फैला दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने इसी मोहल्ले के निसासी दिग्विजय ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर सूरज कुमार ने दिग्विजय ¨सह तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास दिग्विजय ¨सह तथा उनके साथ मौजूद तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा गाली गलौज करते हुए फाय¨रग शुरू कर दिया। इस फाय¨रग में बाल-बाल बच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी आरोपित शराब के नशे में धुत थे। बताया जाता है कि प्राथमिकी दर्ज कर के बाद अब पुलिस शराब सप्लायर की टोह में जुट गई है। पुलिस का अनुमान है कि सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी के रैकेट का भी खुलासा हो जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि फाय¨रग करने के मामले में आरोपित अज्ञात लोगों की पहचान कर ली गई है। इन्हें जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।