Move to Jagran APP

दो सगी बहनों को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, गई थी प्रेमी से मिलने

दो सगी बहनों के साथ सात युवकों द्वारा घर से उठाकर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया गया। उन्‍हें बंधक बनाकर रखा गया व उनकी पिटाई भी की गयी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 11:11 PM (IST)
दो सगी बहनों को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, गई थी प्रेमी से मिलने
दो सगी बहनों को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, गई थी प्रेमी से मिलने
style="text-align: justify;">गोपालगंज [जेएनएन]। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात अपने घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को हथियार के बल पर उठा कर खेत में ले जाने के बाद सात युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवक दो सगी बहनों को चार घंटे तक बंधक बनाए रखे। इसके बाद उनको मारपीट कर वहां से भाग गए। मंगलवार की सुबह चार बजे रोते बिखखते अपने घर पहुंची नाबालिगों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी।
दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दो युवको को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मेडिकल जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है।
बताया जाता है की सोमवार की रात  13 व 14 साल उम्र की दो सगी बहने अपने फूस के घर में सो रही थीं। तभी रात के करीब 11 बजे सात युवक बंदूक तथा चाकू लेकर वहां पहुंच गए तथा दोनों बहनों को उठाकर घर से दूर खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों बहनों को मारने पीटने के बाद किसी से इस घटना को नहीं बताने की धमकी देकर युवक वहां से चले गए। युवकों के वहां से जाने के बाद दोनों बहनें रोते बिखलते सुबह चार बजे अपने घर पहुंच कर परिजन को इस घटना की जानकारी दिया।
परिजन से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने दोनों किशोरियों से इस घटना के संबंध में पूछताछ किया। जांच के लिए मेडिकल टीम गठित कर दी गई है। पुलिस दो आरोपितों अरविंद कुमार तथा हीरामन कुमार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। दुष्कर्म की शिकार बनी दोनों किशोरियों का मेडिकल जांच कराने लेकर पहुंची महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए टीम गठित किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने बाद ही दुष्कर्म हुआ है कि नहीं इसकी पुष्टि होगी। 
प्रेमी को भी बंधक बना कर पीटा
दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कई तथ्य प्रकाश में आने लगे हैं। ग्रामीणों की माने तो दोनों सगी बहने रात में किसी से मिलने गई थीं। गांव के ही युवकों ने उन्हें एक युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों बहनों के साथ ही युवक जिसे ग्रामीण प्रेमी बता रहे हैं, उसकी भी जमकर पिटाई की है। हालांकि दोनों किशोरियों को कहना था कि उन्हें हथियार के बल पर घर से उठाकर खेत में ले जाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवकों ने खेत में पैदल ले जाने के बाद उनके साथ मारपीट भी किया था। 
आपबीती सुना कर फफक पड़ीं दोनों बहनें
मेडिकल जांच  के लिए सदर अस्पताल लाई गई दोनों बहनें मीडिया से आपबीती सुनाते हुए फफक फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि पहले पेड़ से बांध कर पीटने के बाद एक एक कर करीब चार घंटे तक सात युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को तड़के उन्हें छोड़ा गया। वहीं किशोरियों की मां ने बताया कि घर में एक छोटा बेटा था। है। गरीब तथा कमजोर होने के कारण धमकी दी जा रही है कि केस करोगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
कहते हैं अधिकारी
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म किया गया है कि नहीं इसकी पुष्टि हो पाएगी।
मनोज कुमार , एसडीपीओ

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.