14 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया फ्रंट के बैनर तले प्रखंड के तमाम रसोइया ने प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को प्रदर्शन किया।
गोपालगंज। राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया फ्रंट के बैनर तले प्रखंड के तमाम रसोइया ने प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम रसोइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल पंडित की अध्यक्षता मे आयोजित इस प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे रसोइया ने कहा कि जबतक सरकार उनकी चौदह सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एमडीएम फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नागेंद्र प्रसाद एवं मंडल संयोजक मुकेश यादव ने कहा कि जब तक सरकार रसोइया का मानदेय सम्मानजनक स्थिति में नहीं देती है, तबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कम-से-कम 18000 रुपये का मानदेय, सेवा निवृति के बाद पेंशन, मातृत्व अवकाश एवं प्रत्येक वर्ष ड्रेस देना सुनिश्चत करे। इसके अलावा सरकार रसोइया को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी घोषित करें। प्रदर्शन कर रहे रसोइया का कहना था कि जो मानदेय सरकार द्वारा उन्हे मिलता है, उससे उनकी भरण पोषण तक नहीं हो पाता। प्रदर्शन में सविता देवी, रंभा देवी, अर्चना देवी, कुसुम देवी, देवी देवी, कविता देवी, ¨सधी देवी, रेनु देवी, कलावती कुशल, सु¨मता देवी समेत तमाम रसोइया शामिल हुए।