शिव तांडव पर झूमे लोग, नारायणी नदी में अर्पित किया गया दूध
संवाद सूत्रबैकुंठपुृर(गोपालगंज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर भाजपा के सेवा और समप
संवाद सूत्र,बैकुंठपुृर(गोपालगंज) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर भाजपा के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत डुमरिया घाट के नारायणी रिवर फ्रंट पर गुरुवार की शर्मा कलाकारों ने समां बांधा तो नारायणी महाआरती में भक्ति की धारा भी बही। कार्यक्रम के दौरान हुए शिव तांडव पर लोग झूम उठे। इस दौरान नारायणी नदी में 71 लीटर दूध अर्पित कर गौ पालकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से लेकर पीएम के 20 साल के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान नारायणी नदी में मछली छोड़कर जलीय जैव पर्यावरण का संकल्प भी लिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
कार्यक्रम में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नारायणी रिवर फ्रंट उत्तर बिहार का गौरव साबित हो रही है। नारायणी रिवर फ्रंट की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण भी आवश्यक है। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश को स्वच्छ बनाने के लिए छायादार व फलदार पौधे लगाना नितांत आवश्यक हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नारायणी रिवर फ्रंट पर शीघ्र ही विद्युत शवदाह गृह सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सामाजिक एवं राजनीतिक पुरोधाओं को किया गया सम्मानित
डुमरियाघाट नारायण रिवरफ्रंट पर महाआरती कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनैतिक पुरोधाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री नारायण प्रसाद, मंत्री रामसूरत राय, मंत्री जनक राम, विधायक संजय सरावगी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री बेबी कुमारी, मंत्री जीवेश मिश्रा, मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री नीरज सिंह बब्लू, भाजपा विधायक दल के उप मुख्य सचेतक व तरैया विधायक जनक सिंह, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा विधायक डा. सीएन गुप्ता, विधायक मंटू सिंह, विधायक सुनील मणि तिवारी सहित कई लोगों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।