Move to Jagran APP

बच्चों ने दिया जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव का संदेश

शहर के डीएवी हाई स्कूल के बालिका खंड में शनिवार को लायंस क्लब गोपालगंज के तत्वाधान में पीस पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय भी था पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव प्रदर्शित करना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:45 PM (IST)
बच्चों ने दिया जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव का संदेश
बच्चों ने दिया जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव का संदेश

गोपालगंज। शहर के डीएवी हाई स्कूल के बालिका खंड में शनिवार को लायंस क्लब गोपालगंज के तत्वाधान में पीस पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय भी था पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव प्रदर्शित करना। इस प्रतियोगिता में शामिल शहर के डीएवी बालिका स्कूल, डॉ नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल, न्यूटन पब्लिक स्कूल व बीप्रसी इंटरनेशनल स्कूल के करीब सौ बच्चों ने विषय के भाव को ही अपने पे¨टग में उकेरा। जिसे देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों का निर्णायक मंडल चयन करेगा। चयनित बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही उनकी पें¨टग को लायन डिस्ट्रिक को भेजा जाएगा। यहां से चयनित होने पर पें¨टग लायन इंटरनेशनल भेजी जाएगी। इंटरनेशनल स्तर पर चयनित बच्चों को विशेष पुरस्कार दिया जाता है। इस मौके पर लायंस क्लब गोपालगंज के अध्यक्ष शशिबी गुप्ता, सचिव टीएन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, डॉ. शमीम परवेज, संजीव कुमार ¨पकी, डॉ. एलोरा नंदी, हेमंत पाठक, एनके पंकज, रजनीश कुमार दुबे, विजय कुमार आर्य, सुशांत सिन्हा, राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.