मक्का तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक घायल
भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में मक्का की फसल तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।
भोरे, गोपालगंज। भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में मक्का की फसल तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रकबा गांव निवासी कन्हैया राम की मां अपनी मक्के की फसल की रखवाली कर रही थी। उसी समय उसी गांव के निवासी शिवकुमार गिरी, अमित गुप्ता तथा नत्थु भगत मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। फसल नुकसान करने से मना करने पर महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज किया जाने लगा। इस बीच शोर सुन कर अपनी मां को बचाने आए कन्हैया राम के सिर पर फरसा से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।