Move to Jagran APP

सिंदूर दान के समय विवाह मंडप से दूल्हे को भगाया

गोपालगंज। बरात आई, द्वारा पूजा हुआ और शादी की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन तभी अचानक कन्

By Edited By: Published: Tue, 12 Jul 2016 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jul 2016 03:06 AM (IST)
सिंदूर दान के समय विवाह मंडप से दूल्हे को भगाया

गोपालगंज। बरात आई, द्वारा पूजा हुआ और शादी की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन तभी अचानक कन्या पक्ष की महिलाओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई। अचानक महिलाएं दुल्हन को उठा कर घर में ले गई और इसके बाद दूल्हे को धक्का मार कर विवाह मंडप से बाहर निकाल दिया गया। दूल्हे को भगाए जाने के बाद सोमवार की दोपहर तक लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष के लोगों को शादी के लिए मनाते रहे। लेकिन लड़की पक्ष की महिलाएं किसी भी कीमत पर इसके लिए तैयार नहीं हुई। जिससे बिना शादी के ही बरात वापस लौट गई। यह वाक्या मीरगंज थाना क्षेत्र के पकरियार गांव की है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि सिहोरवां गांव निवासी राजमंगल राय के पुत्र रंजन कुमार राय की शादी पकरियार के देवेंद्र पाण्डेय की पुत्री कुमारी प्रिया उर्फ पुतुल से तय हुई थी। रविवार की देर शाम धूमधाम से सिहोरवां से बरात पकरियार गांव पहुंची। सारे रस्म हर्षोल्लास के साथ पूरे किए गए। सिंदूर दान का समय भी आ गया। लेकिन तभी आंगन में महिलाएं कानाफूसी करके अचानक दुल्हन को विवाह मंडप से उठा घर में ले गई तथा दूल्हे को धक्का मारकर बाहर कर दिया। सोमवार की दोपहर तक लड़के पक्ष के लोग शादी कर लेने के लिए लड़की पक्ष के लोगों की मान मनौवल करते रहे। लेकिन कन्या पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। जिससे बिना दूल्हे की शादी हुए ही बरात वापस लौट गई। हालांकि कन्या पक्ष द्वारा अचानक शादी से इंकार कर दिए जाने के कारण का पता नहीं चल सका। लेकिन यह घटना पूरे दिन इस इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.