भाजपा ने डॉ.अनंत कुमार को अर्पित किया श्रद्धासुमन
शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ.अनंत कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
गोपलागंज : शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ.अनंत कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत डॉ. अनंत कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में सांसद जनक राम ने कहा कि डॉ.अनंत कुमार भाजपा के बड़े नेता थे। देश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने भारत सरकार के कई मंत्रालय को कई वर्षों तक संभाला था। उनके योगदान को देश कभी भूला नहीं पाएगा। अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि डॉ.अनंत कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। ये वर्षों तक बिहार भाजपा के प्रभारी रहे। इसलिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को इनसे विशेष लगाव था। डॉ. अनंत कुमार के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, संदीप गिरी, सुनील ¨सह, दीपक कुमार दीपू, ब्रह्मानंद राय, दीपक साह, नीरज देव, अवधेश श्रीवास्तव, अंकेश कुमार, राजू चौबे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक कुमार, राहुल ¨सह, सोनू कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।