धूमधाम से मनी गुरु गोविंद सिंह की जयंती
गोपालगंज। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से म
गोपालगंज। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर कई विद्यालयों ने छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझा में जयंती समारोह की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलियाबांध, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा सहित विभिन्न विद्यालयों में भी गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।