केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं : विधायक
केंद्र सरकार आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
गोपालगंज। केंद्र सरकार आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। ताकि लोगों को केंद्र की योजनाओं की सही सही जानकारी हो सके। विधायक सुभाष ¨सह हजियापुर पथ में आगामी चार अक्टूबर को आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में विधायक ने पार्टी के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार के कार्यों को आम लोगों तक ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। अलावा कई योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलने लगा है। बैठक के दौरान भाजयुमो के महामंत्री रितेश ¨सह ने कहा कि युवा मोर्चा की रैली अब आगामी चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री संदीप गिरी के अलावा ओमप्रकाश राय भुट्टो, दिनेश ¨सह, बीरबहादुर ¨सह, दीपक कुमार दीपू, सत्येंद्र ¨सह, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद ¨सह,कृष्णा तिवारी, राजकुमार साह तथा नीरज देवा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।