बिना मास्क के निकले लोगों से वसूला गया जुर्माना
रविवार को शहर के मौनिया चौक सहित आसपास के इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया। सदर अंचल के सीओ की देखरेख में चले इस अभियान के दौरान 30 लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा गया। ऐसे लोगों से 50-50 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद उन्हें दो-दो मास्क भी दिए गए।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : रविवार को शहर के मौनिया चौक सहित आसपास के इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया। सदर अंचल के सीओ की देखरेख में चले इस अभियान के दौरान 30 लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा गया। ऐसे लोगों से 50-50 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद उन्हें दो-दो मास्क भी दिए गए।
रविवार को वैसे सुबह के समय भीड़ काफी कम रही। लेकिन दोपहर बाद से शहर में भीड़ बढ़ने के बाद बगैर मास्क के घरों से बाहर निकलने वाले लोगों की जांच के लिए अभियान प्रारंभ किया गया। सदर अंचल के सीओ के नेतृत्च में चलाए गए मास्क जांच अभियान के दौरान मौनिया चौक, डाकघर चौक, पुरानी चौक तथा अंबेडकर चौक आदि स्थानों पर बगैर मास्क के दिखे लोगों से जुर्माना राशि की वसूली की गई। कुछ लोगों को जांच में तैनात पदाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए आगे बगैर मास्क के घर से नहीं निकलने की शपथ दिलाई। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मास्क की जांच को लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मास्क सभी लोगों के लिए कोरोना काल में अहम हथियार है। उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग घर से निकलते वक्त करने की अपील की।