गोपालगंज में जमीन की रखवाली कर रहे सख्श को मारी गोली, घायल ने बदमाश को दबोच छीना हथियार
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में जमीन की रखवाली कर रहे व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी। घायल मजिस्टेट चौधरी ...और पढ़ें
HighLights
जमीन की रखवाली कर रहे व्यक्ति को गोली मारी गई।
घायल ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोचा।
बदमाश का हथियार छीना, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी।
गोली लगने के बाद भी घायल व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को धर दबोचा और उसका हथियार छीन लिया। इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर अपने साथी को छुड़ा लिया और सभी मौके से फरार हो गए।
घायल की पहचान त्रिवेणी मोड़ निवासी मजिस्टेट चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह विशम्भरपुर निवासी एक व्यक्ति की खरीदी गई जमीन की रखवाली कर रहे थे और उक्त जमीन के पास सोए हुए थे।
जमीन नौतन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदी गई थी। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल द्वारा अपराधी से छीना गया हथियार बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
