चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या, आरोपित के घर आगजनी
कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हाता गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में एक ग्रामीण तथा उनके भतीजा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने आरोपित के घर को घेर कर आगजनी शुरू कर दिया।
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हाता गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में चाचा-भतीजा क्रमश: सुरेश कमकर और रवि कमकर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने आरोपित खलील उल्लाह अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी के घर को घेर कर आगजनी शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपित का दो मुर्गी फॉर्म, एक दाना प्लांट, एक गोदाम, एक पिकअप तथा तीन बाइक को फूंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर, एएसपी विनय तिवारी, एसडीओ वर्षा ¨सह, डीडीसी दयानंद मिश्रा सहित कई वरीय अधिकारी कई थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के घर में घुस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस बीच उग्र ग्रामीणों ने आरोपित को उन्हें सौंपने की मांग करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में नगर थाना के दारोगा रितेश कुमार ¨सह, एएसआइ रत्नेश कुमार, सिपाही कृष्णा यादव सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर ब्रजवाहन में बैठाकर आरोपित, उसकी पत्नी तथा बच्चों को पुलिस सुरक्षित निकालने लगी। तभी उग्र ग्रामीण वाहन ब्रजवाहन को घेर कर पथराव करने लगे। पुलिस ने तीन राउंड हवाई फाय¨रग करने के साथ ही आधा दर्जन आंसू गैस के गोले को छोड़ कर भीड़ को तितर बितर करते हुए ब्रजवाहन को गांव से बाहर निकाला। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका रायफल जब्त कर लिया है। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से आरोपित के रायफल का लाइसेंस रद कर दिया। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच सदर अस्पताल पहुंचे डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने घायल पुलिस कर्मियों से मिलकर उनसे घटना की जानकारी ली। सदर अस्पताल से मठिया छाप गांव पहुंचे डीआइजी पीड़ित परिवार से भी मिली। तनाव को देखते हुए गांव में कई थाना की पुलिस कैंप कर रही है।
बताया जाता है कि मठिया गांव निवासी तौली कमकर भूमिहीन हैं। इनके पुत्र 45 वर्षीय सुरेश कमकर को सरकार की तरफ से चार डिसमिल जमीन मिली है। लेकिन इसी गांव के निवासी खलील उल्लाह अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी इस जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे। इसको लेकर कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था। एक सप्ताह पूर्व सुरेश कमकर के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया। इसके बाद कुचायकोट थाना के चौकीदार बसंत प्रसाद की ड्यूटी इस जमीन पर लगा दी गई। इसी बीच सोमवार की सुबह सुरेश कमकर अपने भतीजा 22 वर्षीय रवि कमकर के साथ सरकार से मिली जमीन में मिट्टी भरवा रहे थे। तभी खलील उल्लाह अंसारी वहां पहुंच गया तथा मिट्टी भरवाने से रोका तथा नहीं मानने पर अपनी रायफल से सुरेश कमकर तथा रवि कमकर को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही चाचा-भतीजा की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित अपने घर जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में उग्र ग्रामीण आरोपित के घर को घेर कर आगजनी शुरू कर दिए। दो मुर्गी फॉर्म, एक दाना प्लांट, एक गोदाम, एक पिकअप तथा तीन बाइक को फूंक दिया। उग्र ग्रामीण मरने मारने पर उतारू थे। आरोपित खुद के बचाव के लिए घर के अंदर से फाय¨रग करने लगा। इस बीच मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। उग्र ग्रामीण तीन पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस पर पथराव करने लगे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने तीन राउंड फाय¨रग कर आधा दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ तितर- बितर होने पर पुलिस आरोपित तथा उसके परिवार के सदस्यों को ब्रजवाहन में बैठकर कर सुरक्षित बाहर निकाल ले गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपित का रायफल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।