कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत
गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप तेज गति से आ रहे एक कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दिया।
गोपालगंज : गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप तेज गति से आ रहे एक कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दिया। इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण अचानक उग्र हो गए तथा मुख्य पथ को घंटों जाम किया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के लछवार पंचायत के वृति टोला गांव के रामनिक्षत्र गिरी अपने पुत्र प्रमोद गिरी के साथ साइकिल से गाय खरीदने के लिए घर से मीरगंज जाने के लिए निकले। जैसे ही दोनों गोपालगंज -मीरगंज मुख्य पथ पर पहुंचे, तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में साइकिन सवार रामनिक्षत्र गिरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा प्रमोद गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए तथा मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों ने काफी देर तक मुख्य पथ पर जाम किया। सड़क जाम की सूचना पर थांनाध्यक्ष महेंद्र कुमार, एसआई राजरूप राय और शिशुपाल ¨सह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा सीओ के साथ ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मौके पर पहुचे पूर्व मुखिया संदीप कुमार गिरी तथा सुदामा मांझी ने पांच-पांच हजार रुपया मृतक के परिजनों को सौंपा। अलावा इसके मुखिया पुष्पा देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि उपलब्ध कराया। मौके पर पूर्व सरपंच दूधनाथ यादव, सुरेश गिरी, दिलीप गिरी, मनोज गिरी, वर्मा भारती, सुरेंद्र चौधरी, आसनारायण गिरी, ¨पकु गिरी, दिलीप गिरी, भरत चौधरी, अनिल राम और ललन गिरी आदि मौजूद थे।