लूटपाट कर रहे दो युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटा, गिरफ्तार
शहर के बंजारी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक मॉर्ट की मालकिन को बाइक पर उनके घर छोड़ने जा रहे एक युवक को कुछ युवक रोक कर लूटपाट करने लगे।
गोपालगंज : शहर के बंजारी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक मॉर्ट की मालकिन को बाइक पर उनके घर छोड़ने जा रहे एक युवक को कुछ युवक रोक कर लूटपाट करने लगे। इस दौरान लूटपाट करने का विरोध करने पर युवक को लोहे के रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच घायल युवक के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने लूटपाट कर रहे चार युवकों में से दो को पकड़ कर उनकी जमकर धुनाई कर दिया। बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव निवासी सद्दाम हुसैन शहर के बंजारी स्थित एस टू नामक एक मॉर्ट में काम करता है। शुक्रवार की रात मॉर्ट मालकिन रीतू बरनवाल को सद्दाम हुसैन बाइक पर बैठाकर उन्हें उनके घर भितभेरवां छोड़ने जा रहा था। इसी बीच बंजारी मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार युवक इन्हें रोक कर लूटपाट करने लगे। इसी दौरान लूटपाट का विरोध करने पर सद्दाम हुसैन को लोहे के रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप रूप से घायल कर दिया गया। इसी बीच घायल युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख लूटपाट करने वाले युवक भागने लगे। जिनमें से दो युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ कर उनकी जमकर धुनाई कर दिया। हालांकि इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नगर थाना क्षेत्र के मकुनिया गांव निवासी पवन ¨सह सहित दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रॉड से हमले में घायल युवक को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।