जिले में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर की जयंती
जिले में बुधवार को भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर प्रखंडों में विभिन्न विद्यालयों में जयंती समारोह आयोजित की बच्चों को भगवान महावीर के उपदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गोपालगंज : जिले में बुधवार को भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर प्रखंडों में विभिन्न विद्यालयों में जयंती समारोह आयोजित की बच्चों को भगवान महावीर के उपदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला मुख्यालय में स्थित डीएवी हाईस्कूल में भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरुआत की गई। इस मौेके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने बच्चों को भगवान महावीर के जीवन के बारे में विसतार से बताया। समारोह में प्राचार्य मित्रानंद आर्य, सचिव जगदीश आर्य सहित काफी संख्या में शिक्षक वे बच्चे मौजूद रहे। कुचायकोट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी भगवान महावीर जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सभी विद्यालयों में भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को महावीर जी के जीवनी से अवगत कराया गया। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवानवा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को भगवान महावीर की जीवनी और समाज हित में उसकी प्रासंगिकता विषय पर विस्तार से जानकारी दिया। बच्चों को शाकाहार, सदाचार और जीवन में सादगी के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों के बीच फल का वितरण भी किया गया। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौनापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढवलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुचायकोट बालक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काला मटिहिनिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरिसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरटिया में भी भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। महावीर जी की जीवनी पर डाला गया प्रकाश
फुलवरिया प्रखंड के आदर्श संकुल मध्य विद्यालय मुरार बतराहा में प्रधान शिक्षक रामाकांत प्रसाद की अध्यक्षता में भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिक्षकों ने भगवान महावीर के दर्शन और उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जयंती समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में रविकांत, चंद्रभान सिंह, अरविद कुमार, रश्मि कुमारी सहित काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। बरौली में भी मनाई गई भगवान महावीर की जचंती
बरौली प्रखंड में सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में भगवान महावीर की जचंती समारोह पूर्वक मनाई गई। राजकीय मध्य विद्यालय बरौली में आयोजित जयंती समरोह की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में वक्ताओं ने महावीर जी के उपदेश के बारे में विस्तार से बताया।