गोपालगंज। जिलेवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की आज भी बापू के विचार पूरे विश्व में प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने किया। इस अवसर पर माहताब आलम, संजीव कुमार, आंनद बिहारी प्रसाद सिन्हा, अनिल शास्त्री, खुर्शीद आलम, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक प्रेमनाथ राय शर्मा, ओमप्रकाश यादव, अहमद राजा, राजन कुमार गुप्ता, डॉ.र¨वद्रनाथ ¨सह, उदय कुमार, राजेश पाण्डेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजद कार्यालय में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। राजद के जिलाध्यक्ष रेयाजुल हक राजू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश के समर्पित कर दिया लेकिन अफसोस इस बात का है कि उनके हत्यारे के अनुयायी आज भी देश मे मौजूद हैं। समारोह में कंचन प्रसाद, प्रधान महासचिव इम्तेया•ा अली भुट्टो, अर¨वद कुमार पप्पू, फुलेश्वर कानू, रवींद्र र महतो, विनोद साह, ताहिर हुसैन, शाह फैसल, यूसुफ अली, मोहम्मद सोनू, अनिल कुमार प्रजापति, मुकेश यादव, कमलदेव यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Jagran