महात्मा गांधी से जुड़े सवालों का छात्रों ने दिया जवाब
शहर के कमला राय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधन में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी से जुड़े सवालों को जवाब दिया।
गोपालगंज : शहर के कमला राय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधन में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी से जुड़े सवालों को जवाब दिया। इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का कमला राय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रुकसाना खातून ने किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 50 प्रश्नों का 30 मिनट के अंदर उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है। गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक मिलेगाहै। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनएसएस के नवीन कुमार सिंह की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता के बारे में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय तथा डॉ. भारती कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को गांधी जी की जयंती पर दो अक्टूबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।