Move to Jagran APP

हाइवे पर चिन्हित हुए डेंजर प्वाइंट, चलेगा जागरुकता अभियान

जागरण संवाददाता गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 05:45 PM (IST)
हाइवे पर चिन्हित हुए डेंजर प्वाइंट, चलेगा जागरुकता अभियान
हाइवे पर चिन्हित हुए डेंजर प्वाइंट, चलेगा जागरुकता अभियान

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब प्रशासन ने सतर्कता के लिए हाईवे के चिन्हित इलाकों में जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान परिवहन विभाग तथा पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। इस बीच लोगों को यात्रा करते समय सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी दी जाएगी।

loksabha election banner

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जिले में डुमरिया घाट से लेकर बथना तक करीब 46 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 गुजरती है। प्रशासन ने हाईवे पर वैसे स्थानों पर चिन्हित करने का अभियान चलाया है, जहां आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूत्र बताते हैं कि हाईवे पर पूरे जिले में करीब एक दर्जन स्थानों को डेंजर प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां लोगों को दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इस बीच हाईवे के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को हाईवे पार करने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया जाएगा। साथ ही हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। लगाए जाएंगे चिन्हित इलाकों में साइनेज

गोपालगंज : सूत्र बताते हैं कि हाईवे के वैसे इलाके जो दुर्घटना बहूल्य क्षेत्र हैं, वहां साइनेज लगाया जाएगा। हाईवे के दोनों लेन में जगह-जगह इसे स्थापित किया जाएगा। ताकि वाहन चालकों को इस स्थान के बारे में जानकारी हो सके और सावधानी से वाहन का परिचालन कर सकें।

अन्य प्रमुख पथ पर भी चिन्हित होंगे डेंजर प्वाइंट

गोपालगंज : सूत्रों की मानें तो इस अभियान के दूसरे चरण में जिले के अन्य प्रमुख पथों पर भी ऐसे डेंजर स्थानों को चिन्हित किए जाने व साइनेज लगाने के साथ ही जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा। ताकि जिले में हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी

जिले में बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए हाईवे पर डेंजर प्वाइंट चिन्हित करने का कार्य किया गया है। परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित इन स्थानों पर जागरुकता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी किए जाएंगे।

अनिमेष कुमार पराशर

जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.