लोकसभा चुनाव में 22,988 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
लोकसभा चुनाव में 22 हजार 988 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
गोपालगंज। लोकसभा चुनाव में 22 हजार 988 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में आधी आबादी की संख्या 12 हजार है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पहली बार इन मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है। पहली बार मतदान को लेकर नए युवा मतदाताओं में काफी उत्साह है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार गोपालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 18,32,200 है। मतदाता सूची में दर्ज कुल मतदाता में महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 95 हजार 787 है। इन मतदाताओं में 18 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या नौ लाख 63 हजार 856 है। 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की तीन लाख ,67 हजार 214 हैं। इस बार 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4 लाख छह हजार 55 तथा 30-40 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 34 हजार 803 है। 30-39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक
गोपालगंज : मतदाता सूची के अनुसार 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर 20-29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता हैं। इस आयु वर्ग में कुल मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं का करीब 24 प्रतिशत है। किस आयु वर्ग के कितने मतदाता
आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या
18-19 वर्ष 22,988
20-29 वर्ष 4,06,055
30-39 वर्ष 5,34,803
40-49 वर्ष 3,67,214
50-59 वर्ष 2,43,714
60-69 वर्ष 1,54,108
70-79 वर्ष 74,163
80 वर्ष से अधिक 29,155
कुल मतदाता 18,32,200