जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण
गोपालगंज शुक्रवार को भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान लोकनायक के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
गोपालगंज : शुक्रवार को भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान लोकनायक के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर लोगों ने लोक नायक जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
लोकनायक की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। इंदिरा गांधी के तानाशाही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उन्होंने पूरे देश में आंदोलन किया एवं कांग्रेस के तानाशाही रवैया को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण सच्चे सेवक एवं राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने कहा कि वे जनता के सुख-दुख को समझते थे। ऐसे में आज जरुरत इस बात की है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। इस मौके पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, अमरेश राय, राजू चौबे, दीपक दीप, भरत सिंह, मनीष किशोर नारायण, शिवकुमार, अवधेश श्रीवास्तव, लखन तिवारी, सुनील सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय परिसर में जयप्रकाश नारायण की 117 वीं जयंती के अवसर पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्धाटन कॉलेज की प्राचार्य किरण कुमारी के द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर किरण कुमारी ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए जयप्रकाश नारायण के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रोफेसर कृष्ण कुमार कृष्ण, डॉ दयानंद ठाकुर, प्रोफेसर नरेश कुमार, प्रोफेसर नंदकिशोर प्रसाद, डॉ पूनम कुमारी व प्रोफेसर विमला कुमारी सहित कई छात्राएं भी मौजूद थे। शहर के कमला राय कॉलेज में भी जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर रुकसाना खातून ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन व कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी।