Move to Jagran APP

मूर्ति विसर्जन करने गए किशोर का शव दाहा नदी से बरामद

गोपालगंज उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए एक किशोर का शव गुरुवार को दाहा नदी से बरामद किया गया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:14 AM (IST)
मूर्ति विसर्जन करने गए किशोर का शव दाहा नदी से बरामद
मूर्ति विसर्जन करने गए किशोर का शव दाहा नदी से बरामद

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए एक किशोर का शव गुरुवार को दाहा नदी से बरामद किया गया गया। किशोर का शव बरामद होते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के चित्कार से उन्हें ढांढस बांध रहे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि झीरवां गांव निवासी छोटेलाल गुप्ता का पुत्र 17 वर्षीय शिवम कुमार बुधवार को अरना बाजार में स्थापित दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलुस के साथ थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के समीप दाहा नदी के किनारे गया था। यहां प्रशासन की देखरेख में प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद जुलूस में शामिल सभी लोग अपने घर लौट आए। लेकिन शिवम कुमार घर नहीं लौटा। किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह परिजन पिपराही पुल के समीप दाहा नदी के किनारे किशोर की तलाश करते हुए पहुंचे तो देखा कि वहां नदी के किनारे घाट पर शिवम कुमार के शरीर से उतारा गया कपड़ा पड़ा हुआ है। घाट पर किशोर का कपड़ा मिलने पर ग्रामीण ने गोताखोर की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू किया। इसी दौरान पिपराही पुल के पास मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाए गए चीलवन के पास किशोर को शव ग्रामीणों ने बरामद किया। किशोर के शव को गांव लाए जाने के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। किशोर के पिता पिता छोटेलाल गुप्ता, मां हेमंती देवी, राजबिदू देवी, नेहा कुमारी, भाई शुभम, कुंदन तथा दादा राजपत साह का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से इन्हें ढांढस बांधने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

इनसेट

दाहा नदी में डूबे युवक का नहीं मिला शव

थावे : थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप बुधवार को नहाने के दौरान दाहा नदी में डूब गए युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि उतर प्रदेश के कुशीनगर जिला के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिन टोलिया गांव निवासी सुभाष साह के पुत्र राहुल साह, अपनी सीमा देवी, साला गोविद साह, साली मालती देवी के साथ लछवार मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। बुधवार को ये लोग इटवा पुल के समीप दाहा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान राहुल साह नदी की धारा में पानी में बह गए तथा डूबे गए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की काफी तलाश कराया। गुरुवार को भी नदी में युवक की तलाश की गई। लेकिन न तो युवक को कुछ पता चल सका और ना ही युवक का शव बरामद हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.