Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

गोपालगंज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को न्यायालय परिसर में पौधरोपण का अभियान चलाया गया। सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के बीच न्यायिक पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया तथा पौधों का संरक्षण करने का आह्वान आम लोगों से किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

गोपालगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को न्यायालय परिसर में पौधरोपण का अभियान चलाया गया। सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के बीच न्यायिक पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया तथा पौधों का संरक्षण करने का आह्वान आम लोगों से किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर प्राधिकार के सचिव अंबिका प्रसाद चौधरी के अलावा सबजज प्रथम सुकुन कुमार मांझी ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर बरसात के बावजूद कई न्यायिक पदाधिकारियों ने न्यायालय तथा आसपास के इलाकों में पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि पौधरोपण से हमारा परिवेश स्वच्छ बनता है। जिससे देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को न सिर्फ खुद पौधा लगाना चहिए, बल्कि दूसरे लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधरोपण अभियान में सबजज सप्तम अमित कुमार शर्मा के अलावा नवीन कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, रामाकांत राम के अलावा कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.