मीरगंज में लगा भीषण जाम
मीरगंज, गोपालगंज। शनिवार को मीरगंज नगर में भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोग जाम से निकलने
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 03:03 AM (IST)
मीरगंज, गोपालगंज। शनिवार को मीरगंज नगर में भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोग जाम से निकलने के लिए घंटो पसीना बहाते रहे। जाम में नगर निकाय चुनाव को आई सीआरपीएफ के वाहन भी फंस गए। वाहन में बैठे जवान नीचे उतर कर अपने वाहन को जाम से निकलने के लिए घंटों पसीना बहाते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइपास सड़क बनाने के बाद भी भारी वाहन मीरगंज नगर के बीच से ही होकर गुजर रहे हैं। जिसके कारण आए दिन जाम लग रहा है। शनिवार को भी भारी वाहनों के शहर से गुजरने के कारण नगर की मुख्य सड़कें भीषण जाम में फंस गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें