एसडीओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय की जांच
शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने पदाधिकारियों के साथ लकड़ी बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 07:07 PM (IST)
फुलवरिय : शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने पदाधिकारियों के साथ लकड़ी बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। जांच में कुछ अनियमितता मिली है जिसको लेकर वार्डेन पुष्पा कुमारी को निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि विद्यालय की कुछ छात्राएं बिना सूचना दिए बाजार गई थीं। जो विद्यालय के नियम के खिलाफ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें