Move to Jagran APP

बूथ पर पहुंचे अधिकारी, किया उपलब्ध संसाधन का निरीक्षण

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियों के बीच रविवार को अधिकारियों की टीम ने ग्रामीण इलाकों में बनाए गए मतदन केंद्रों की ओर रुख किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:48 PM (IST)
बूथ पर पहुंचे अधिकारी, किया उपलब्ध संसाधन का निरीक्षण
बूथ पर पहुंचे अधिकारी, किया उपलब्ध संसाधन का निरीक्षण

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियों के बीच रविवार को अधिकारियों की टीम ने ग्रामीण इलाकों में बनाए गए मतदन केंद्रों की ओर रुख किया। इस बीच अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध संसाधन का जायजा लिया। कई बूथ पर चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाने के संदर्भ में भी सभी आवश्यक उपायों के बारे में भी वस्तुस्थिति पर जानकारी प्राप्त की।

loksabha election banner

रविवार को जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर तथा एसनी राशिद जमा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सदर प्रखंड के दियारा इलाके के कई बूथें पर जायजा लिया। अधिकारियों ने विशेष रूप से मतदान के दिन बूथ पर उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा इंतजाम के बारे में मौके पर पहुंचकर जानकारी की प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वनरेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध कराए जा चुके संसाधन के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कई बूथ पर उपलब्ध संसाधन से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को तत्काल तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने सदर प्रखंड के गम्हरिया, रामपुर टेंगराही, सेमराही, जादोपुर, भितभेरवां, तिरविरवां, हजियापुर व मशानथाना स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके परप एसडीओ सदर वर्षा सिंह, एएसपी विनय तिवारी, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर व सीओ विजय कुमार सिंह मौूजद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.