Move to Jagran APP

जांच में सामने आया मामला, बच्चों को नहीं मिल रहा निवाला

सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुराहा में ब'चों को एमडीएम का लाभ नहीं मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:34 PM (IST)
जांच में सामने आया मामला, बच्चों को नहीं मिल रहा निवाला
जांच में सामने आया मामला, बच्चों को नहीं मिल रहा निवाला

गोपालगंज। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुराहा में बच्चों को एमडीएम का लाभ नहीं मिल रहा है। इस विद्यालय में बीते 23 सितंबर के बाद से एमडीएम नहीं बन रहा है। जिसके कारण स्कूल में आने वाले बच्चों को वापस लौट जाना पड़ता है। इस विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख रानी देवी के सामने यहां एमडीएम नहीं बनने का मामला सामने आया। सदर प्रखंड प्रमुख विद्यालयों की जांच करने के लिए सदर प्रखंड के दियरा इलाके में गई थीं। वह मंगुराहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची तो विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि पिछले एक माह से एमडीएम विद्यालय में नहीं बन रहा है। जिसके बाद प्रमुख ने इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को देते हुए कारण जाना। प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने कटघरवां मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रमुख ने बताया कि विद्यालय में मेनू के हिसाब से बच्चों को एमडीएम नहीं दिया जा रहा था। साथ ही स्टाक रजिस्ट्रर में अनाज 124 केजी अनाज लिखा हुआ था। लेकिन भंडार कक्ष में केवल दस किलो ही अनाज था। प्रखंड प्रमुख ने जोखर मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी एमडीएम में अनियमितता की शिकायत मिली।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.