गोपालगंज। जिले के सभी प्रखंडों में भी शनिवार को 70 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तथा निजी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हथुआ अनुमंडल मुख्यालय के समीप बरवां कपरपुरा खेल मैदान में आयोजित अनुमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में एसडीओ अनिल कुमार रमन ने झंडोत्तोलन किया तथा परेड की सलामी ली।
हथुआ संवाददाता के अनुसार अनुमंडल के तमाम सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस का झंडोत्तोलन हर्षोल्लास के साथ किया गया। अनुमंडल मुख्यालय पर एसडीओ अनिल कुमार रमन, डीएसपी कार्यालय पर अशोक चौधरी, हथुआ बार एसोसिएशन कार्यालय पर राजेश्वरी पाण्डेय, हथुआ प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख, हथुआ थाना पर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने झंडोत्तोलन किया। उचकागांव संवाददाता के अनुसार शनिवार को यहां तिरंगा शान से लहराया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय से लेकर विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों ने ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे झंडे को सलामी दी। प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख रामाशीष ¨सह, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बीडीओ संदीप सौरव ,थाना परिसर में थानाध्यक्ष किरण शंकर, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी लाल, पशु चिकित्सालय पर सीओ रामबचन राम, उचकागांव पंचायत भवन पर मुखिया विनीता राय, सांखे खास पंचायत भवन पर मुखिया मंजू देवी, नवादा परसौनी में पंचायत भवन पर मुखिया अच्छेलाल यादव, परसौनी खास पंचायत भवन पर मुखिया मोहनलाल प्रसाद, हरपुर पंचायत भवन पर मुखिया रहमत अली, छोटका सांखे पंचायत भवन पर मुखिया रामावती देवी, बैरिया दुर्ग पंचायत सरकार भवन पर मुखिया रंजीता देवी, जमसड़ पंचायत भवन पर मुखिया बसंती देवी, त्रिलोकपुर पंचायत भवन पर मुखिया संतोष राजा, उचकागांव ग्राम कचहरी भवन पर सरपंच बेबी देवी, दहिभाता ग्राम कचहरी पर सरपंच राजनारायण ¨सह, माया छोटा माध्यमिक सह इंटर कॉलेज में पूर्व मुखिया बैद्यनाथ राय, मध्य विद्यालय ब्रहमाईन में प्रधान शिक्षिका श्वेता कुमारी, इंडेन गैस एजेंसी उचकागांव भवन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदामा मांझी, जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा में प्राचार्य एस डबल्यू हैदर, गैस एजेंसी असनंदटोला भवन पर विधायक रामसेवक ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उप प्रमुख कालीकेश्वर रावत आदि मौजूद थे। बरौली संवाददाता के अनुसार प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख पुष्पा किरण ने तिरंगा फहराया। उसके बाद सभी सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चंपा देवी तथा नवादा पब्लिक स्कूल में शकील अख्तर ने झंडोत्तोलन किया। कुचायकोट संवाददाता के अनुसार 70 वां गणतंत्र दिवस पुरे प्रखंड मे पुरे उमंग और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर झंडोत्तोलन के बाद जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों मे निकाले गए प्रभात फेरी से हुई। प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख बबली ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा बीआरसी बीईओ हरेंद्र दुबे ,किसान भवन पर आत्मा के अध्यक्ष मार्कंडेय राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामलखन प्रसाद, गांधी प्रतिमा के पास वीडियो दीपचंद जोशी, कुचायकोट थाना में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ¨सह, गोपालपुर थाने में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ¨सह, विशंभरपुर थाने में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने झंडोतोलन किया। इसके अलावा उत्क्रमित ऊच्च विद्यालय बरनैया राजाराम मे उमेश प्रधान, मध्य विद्यालय बेलवनवा में प्रधानाध्यापक विनय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबवा मे अवध किशोर राय, सेन्टजोन्स स्कुल सासामुसा मे निदेशक अमरेन्द्र दुबे, जेके इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक निप्पु ¨सह, सिरिसिया पंचायत भवन पर मुखिया धर्मेन्द्र मिश्रा, भोपतापुर पंचायत भवन पर मुखिया अखिलेश शाही ने ध्वजारोहण किया। कटेया संवाददाता के अनुसार प्रखंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा, थाना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी, व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, मनरेगा कार्यालय पर कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज अंसारी, नगर पंचायत कार्यालय पर उपाध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, प्रखंड संसाधन केंद्र पर बीआरसीसी संतोष तिवारी, कचहरी पर अंचल पदाधिकारी अफजल हुसैन, रेफरल अस्पताल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगवान लाल ¨सह, भाजपा कार्यालय पर अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्र, पडरिया पंचायत सरकार भवन पर मुखिया गौरी शंकर चौबे, रुद्रपुर मे मुखिया मार्कण्डेश्वर पाण्डेय, सहकारिता बैंक पर प्रबंधक महातम चौबे, व्यावसायिक कार्यालय पर दशरथ प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। थावे संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय सहित तमाम कार्यालयों पर झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सोनाली कुमारी, बीआरसी पर बीईओ विद्याशंकर द्विवेदी, विवाह भवन में बीडीओ सुमन ¨सह, थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष शिशुपाल ¨सह, जीआरपी में थाना प्रभारी सतीश कुमार त्रिपाठी, विदेशी टोला पंचायत भवन पर मुखिया उमेश यादव, आरपीए़फ में इंस्पेक्टर विभाकर ¨सह, रेलवे स्टेशन पर अनिल कुमार ¨सह, डीएवी पब्लिक स्कूल पर प्राचार्य राजीव रंजन, मां जगदम्बे विद्या मंदिर पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, क्रिसेंट मिसन स्कूल पर अशोक कुमार, मुखीराम हाई स्कूल पर हेडमास्टर अखिलेश्वर मिश्रा, विदेशी टोला ग्राम कचहरी पर सरपंच नुरुल हसन, बृंदावन पंचायत भवन पर मूखिया सरिता देवी, एकडेरवा पंचायत भवन पर मूखिया पुष्पा देवी, मध्य विद्यालय वृंदावन पर हेडमास्टर रवि कुमार वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। बैकुंठपुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड में गणतंत्रत दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मीना देवी, बैकुण्ठपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमितेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुण्ठपुर में डॉ विजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुबौली कन्या में नवील अहमद ने झंडा फहराया।
मांझा संवाददाता के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रमुख देवलाल साह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय। मांझा मे प्रधानाध्यापक अजित राय, माधव उचतर माध्यमिक विधालय में वृजबिहारी शर्मा, प्रखंड केशव पुस्तकालय पर सदस्य महानंद दुबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डा.शाहिद नाजमी, पशु अस्पताल पर उप प्रमुख ब्रजभूषण यादव, हंसराज पब्लिक स्कूल पर निदेशक अंकित कुमार, कर्णपुरा पंचायत भवन पर मुखिया माला देवी, मांझा पश्चिमी पंचायत भवन पर मुखिया राधा देवी, मांझा पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया अशोक पटेल, व्यापार मंडल पर अध्यक्ष अमरजित प्रसाद, थाना पर थानाध्यक्ष सबिर अहमद, एनपीएस कर्णपुरा पर शिक्षक लोकेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानी बाजार पर शिक्षक मुन्ना कुमार आर्य ने झंडोत्तोलन किया। पंचदेवरी संवाददाता के अनुसार प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख धनंजय राय व बीडीओ डॉ आनन्द कुमार विभूति ने झंडोतोलन किया। बीआरसी पर बीईओ मुजफ्फर ईमाम, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उपेन्द्र प्रसाद, पिकेट पर सुनील यादव, सीआरसी भठवा पर संकुल समन्वयक मनोज पांडेय व एचएम सह संचालक बीरेंद्र ¨सह मध्य विद्यालय मोतीपुर में प्रधानाध्यापक बिजय शुक्ल, स्मार्ट मूव एकेडेमी में चैयरमैन राहुल सिन्हा, बिहार विकास स्कूल में डाइरेक्टर रविरंजन श्रीवास्तव, मध्य विद्यालय बगहवां में एचएम अमरेश लाल, मध्य विद्यलय गहनी चकिया में एचएम सुनील शर्मा, सिकटिया पंचायत भवन पर मुखिया सोनी देवी, पंचायत भवन महुअवा में मुखिया ¨वध्याचल राम, पंचायत भवन भगवानपुर पर मृत्युंजय श्रीवास्तव, मध्य विद्यालय राजपुर में एचएम राघव मिश्र, ई किसान भवन पर बीएओ सुरेश प्रसाद, पंचायत भवन खालगांव में मुखिया गायत्री देवी, कुइसा में मुखिया रामशकल ¨सह ने झंडा फहराया। विजयीपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख निरूपमा ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। अलावा इसके थाना परीसर में थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ,पीएचसी पर रविशंकर मांझी, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ रंजना कुमारी, पशु चिकित्सालय पर डॉ अशोक कुमार ,पावर ग्रीड सवस्टेशन पर जेई अभिषेक मणि त्रिपाठी, इन्डेन गैस एजेंसी पर संचालक सत्येन्द्र कुमार उर्फ चुन्नु लाल श्रीवास्तव, ग्रामीण वितरक भारत गैस एजेंसी जगदीशपुर पर मुखिया प्रतिनिधि संजय साह, मझवलिया पंचायत भवन पर मुखिया बिन्दु देवी, मुसेहरी पंचायत भवन पर रीना देवी, चौमुखा पंचायत भवन पर अनिश उर्फ बेचन यादव, भरपुरवा पंचायत भवन पर मनोज ¨सह, भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ सोनूलाल श्रीवास्तव, संस्कार पब्लिक एकेडमी पगरा बाजार पर निदेशक सत्येन्द्र कुमार जायसवाल ने झंडोत्तोलन किया। सिधवलिया संवाददाता के अनुसार प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख ¨चटू ¨सह, सिधवलिया थाना पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी मनवर आलम, भारत सुगर मिल में एजीएम शशि केडिया, महम्मदपुर थाना पर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पाण्डेय, बीआरसी पर संदीप कुमार, एससी पब्लिक स्कूल पर रंजन श्रीवास्तव, मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर जगत लाल, आईएस सिटी कंप्यूटर संस्थान में जितेंद्र कुमार, आरपी पब्लिक स्कूल महम्मदपुर में आनन्द कुमार पांडेय ने झंडोत्तोलन किया।