उपप्रमुख के पद पर ऊषा देवी ने ठोंकी दावेदारी
गोपालगंज। बरौली प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के पद आरक्षित हो जाने के बाद सभी की निगाहें उप
गोपालगंज। बरौली प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के पद आरक्षित हो जाने के बाद सभी की निगाहें उप प्रमुख की कुर्सी पर टिक गई। जिससे यहां उप प्रमुख की कुर्सी के लिए मुकाबला दिलचस्प बन गया है। इस बीच सरफरा पंचायत से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ऊषा देवी भी उप प्रमुख की कुर्सी पर अपनी दावेदारी ठोंकते हुए मैदान में उतर गई हैं। इनके मैदान में उतने से यहां चुनावी फिजा बदलने लगी है। हरिओम फीडस के प्रोपराइटर दिलीप कुमार सिंह की माता नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ऊषा देवी ने कहा कि पंचायत के मतदाताओं ने अपार बहुमत से मुझे बीडीसी सदस्य के पद पर विजयी बनाया है। मतदाताओं के इसी विश्वास को देखते हुए उन्होंने उप प्रमुख के पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बरौली प्रखंड का विकास करने तथा यहां की जनता की सेवा करने के लिए ही वे चुनाव राजनीति में आई हैं। उन्होंने बीडीसी सदस्यों से बरौली का विकास करने के लिए उनका समर्थन करने की अपील किया।