IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 30 सितंबर तक करें अप्लाई; चेक करें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 सितंबर कर ...और पढ़ें

इग्नू ने फिर बढ़ाई तिथि, अब 30 सितंबर तक ले सकेंगे नए सत्र में नामांकन (AI Generated Image)
HighLights
इग्नू नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई।
जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन का अतिरिक्त मौका।
गोपालगंज में दो अध्ययन केंद्रों पर दाखिला उपलब्ध है।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नए नामांकन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी।
तिथि बढ़ाए जाने से विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त मौका मिला है। नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इग्नू के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पहले इग्नू के समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद पसंदीदा पाठ्यक्रम, क्षेत्रीय केंद्र और अध्ययन केंद्र का चयन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन पूरा करना होगा।
आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को कन्फर्मेशन पेज या आवेदन की रसीद सुरक्षित रखनी होगी। आवेदन के दौरान विद्यार्थी अपनी पसंद के कार्यक्रम, क्षेत्रीय केंद्र और अध्ययन केंद्र का चयन कर सकते हैं।
गोपालगंज में दो कॉलेजों में इग्नू का अध्ययन केंद्र
गोपालगंज जिले में इग्नू के दो अध्ययन केंद्र संचालित हैं। शहर के कमला राय कालेज तथा कुचायकोट प्रखंड के नेचुआ जलालपुर स्थित एसएमडी कालेज में इग्नू का स्टडी सेंटर है।
इन अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थी इग्नू के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों में नामांकन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों की उपलब्धता संबंधित अध्ययन केंद्र और कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
