Move to Jagran APP

थावे में मक्का की फसल पर भारी पड़ी लगातार हुई बारिश

लगातार पांच दिन तक हुई बारिश थावे प्रखंड में मक्का की फसल पर भारी पड़ गई है। यह समय मक्का की फसल में बाली लगने का है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 07:19 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:27 AM (IST)
थावे में मक्का की फसल पर भारी पड़ी लगातार हुई बारिश
थावे में मक्का की फसल पर भारी पड़ी लगातार हुई बारिश

गोपालगंज : लगातार पांच दिन तक हुई बारिश थावे प्रखंड में मक्का की फसल पर भारी पड़ गई है। यह समय मक्का की फसल में बाली लगने का है। इस बीच लगातार हुई बारिश तथा तेज हवा के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल गिर जाने से बर्बाद हो गई है। मक्का की फसल गिरने से किसानों को काफी क्षति उठानी पड़ी है।

loksabha election banner

खेती के इस सिजन में मौसम किसानों को साथ नहीं दे रहा है। पहले समय पर बारिश नहीं होने से सूखे के स्थिति को देखते हुए किसानों ने धान की जगह व्यापक पैमाने पर अपने खेत में मक्का लगाया। अब मक्का में बाली लगने का समय है। लेकिन इस बीच बीते मंगलवार की शाम शुरू हुई बारिश लगातार रविवार तक होती रही। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रही। जिसके कारण बारिश में भींग गई मक्का की फसल खेतों में गिर गई। जिससे फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसान जनकदेव सिंह, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, अंगद सिंह, शकर राम, वीरेंद्र मांझी आदि का कहना था कि सूखे की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को धान के बदले मक्का की खेती करने की सलाह दिया था। अब लगातार बारिश के कारण खेत में पौधे गिर जाने से मक्का की फसल बर्बाद हो गई है। बारिश के कारण मक्का की फसल बर्बाद होने से किसानों को हुई क्षति को देखते हुए पूर्व मुखिया ओमप्रकाश राय भुटू ने सीओ गगेश झा से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.