Hathua vidhan sabha Chunav Result: हथुआ में फिर उलटफेर, अबकी बार जदयू ने किया खेला
Hathua election Result: हथुआ विधानसभा सीट से जदयू के रामसेवक सिंह 12348 वोटों से चुनाव जीत गए। उन्होंने राजद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को हराया। ती ...और पढ़ें

जेडीयू के रामसेवक सिंह राजद से राजेश सिंह कुशवाहा और जनसुराज के संजय कुमार
डिजिटल डेस्क, गोपालगंज। Bihar vidhan sabha chunav Result: हथुआ विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह ने 12348 वोटों से राजद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को हरा दिया। तीसरे नंबर पर जनसुराज प्रत्याशी संजय कुमार सुमन रहे। रामसेवक सिंह को 92121 वोट मिले। वहीं, राजेश कुमार सिंह 79773 और संजय कुमार 5089 वोट ही हासिल कर सके।
हथुआ विधानसभा सीट बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है और बिहार चुनाव में काफी अहम सीट है। पिछली बार 2020 के चुनाव में राजद से राजेश सिंह कुशवाहा ने जेडीयू के रामसेवक सिंह को 30,527 वोटों से हराया था।
दोनों पार्टियों ने इस बार इन दोनों प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। 20215 के विधानसभा चुनाव में रामसेवक सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 36.52% वोट शेयर के साथ 57,917 वोट प्राप्त हुए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।