विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में मजदूरों-छात्रों पर अतिरिक्त बोझ, हथुआ-मीरगंज मार्ग पर बस किराया दोगुना बढ़ा 

Published: Wed, 06 May 2026 01:35 PM (IST)

हथुआ-मीरगंज मार्ग पर बस किराया दोगुना होकर 20 रुपये होने से यात्रियों में भारी आक्रोश है। मजदूरों, छात्रों और कामकाजी लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बड़कागांव (हथुआ)। हथुआ-मीरगंज मार्ग पर अचानक किराया बढ़ाकर दोगुना किए जाने से यात्रियों में भारी आक्रोश है। रोजाना इस रूट पर सफर करने वाले मजदूरों, छात्रों और कामकाजी लोगों को अब जेब पर अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय यात्रियों के अनुसार, पहले जहां इस मार्ग पर 10 रुपये किराया लगता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। किराया वृद्धि को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यात्रियों का कहना है कि हाल के दिनों में डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है, ऐसे में किराया दोगुना करना पूरी तरह अनुचित है। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार की ओर से विभिन्न राहत योजनाएं चलाई जा रही हैं, तब इस तरह की मनमानी बढ़ोतरी समझ से परे है।

किराया वृद्धि को लेकर यात्रियों और वाहन चालकों के बीच आए दिन नोकझोंक की स्थिति बन रही है, जिससे मार्ग पर तनाव भी देखा जा रहा है। कई बार यह विवाद झगड़े का रूप ले लेता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर किराया दर तय करने और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु बंद, पाकुड़ के पत्थर कारोबार पर गहरा असर