गोपालगंज में शराब लदी स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; दोस्त गंभीर
गोपालगंज में एनएच-27 पर शराब लदी स्कार्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ...और पढ़ें

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजन।
HighLights
एनएच-27 पर शराब लदी स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने स्कार्पियो और शराब जब्त कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा व करमैनी गांव के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार की देर रात शराब लदी स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार उसका दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, जख्मी युवक शहर के पुरानी चौक निवासी विक्की कुमार बताया गया है।
एनएच 27 पर हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से एनएच-27 से होकर गुजर रहे थे।
इसी दौरान भठवा व करमैनी गांव के बीच तेज गति से आ रही स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्कॉर्पियो छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद स्काॅर्पियो चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में स्कार्पियो में शराब लदे होने की बात सामने आई है। पुलिस वाहन और शराब को लेकर भी जांच कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
