विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क बनी मंडप, राहगीर बने बराती; बिहार में नहर किनारे पकड़े गए प्रेमी युगल की कराई गई शादी

Published: Sun, 10 May 2026 11:37 PM (IST)

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिले प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर सड़क पर ही शादी करा ...और पढ़ें

युवक की कराई शादी। (जागरण)

युवक की कराई शादी। (जागरण)

HighLights

  1. प्रेमी युगल को नहर किनारे ग्रामीणों ने पकड़ा।

  2. ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही शादी कराई।

  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल।

संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज)। भोरे थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नहर किनारे मिले प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले बंधक बना लिया और बाद में बीच सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बताया जाता है कि महरादेउर गांव का एक युवक और बनकटा जागीरदारी गांव की युवती चोरी-छिपे नहर किनारे मिल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई।

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया गया।

सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने और सामाजिक मर्यादा का हवाला देने के बावजूद प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा।

मौके पर ही शादी

ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने साफ कहा कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।

सड़क पर ही लोगों की मौजूदगी में युवती की मांग भरवाई गई और शादी की रस्म पूरी कराई गई। बाद में युवती को युवक के साथ उसके घर भेज दिया गया।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में यह 'सड़क वाली शादी' चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, जमुई में बॉयफ्रेंड के घर जा पहुंची नाबालिग लड़की; शादी की जिद पर अड़ी