विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में नाबालिग के साथ क्रूरता: मोबाइल चोरी के शक में बांधकर पिटाई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published: Sat, 06 Jun 2026 09:13 AM (IST)

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतकि तस्वीर

सांकेतकि तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज)। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर को बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव एक किशोर को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझा नई बाजार के अरमान अली ने मोबाइल चोरी के संदेह में उसे पकड़ लिया और उसे बांधकर मारपीट करने लगे।

इस दौरान किशोर को बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद बीडीओ विनीत कुमार ने मामले का संज्ञान लिया।

बीडीओ की पहल पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिटाई कर रहे आरोपित को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के दौरान चोरी का मामला सामने नहीं आया है, बल्कि मारपीट करने का मामला सामने आया है।इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 20 लाख की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हर तीसरी हत्या के पीछे जमीन विवाद, गांवों में ज्यादा हो रहे खूनी संघर्ष; पटना में क्राइम का पूरा लेखा-जोखा