विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj में सुबह-सुबह शार्प शूटर और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Published: Sun, 19 Jan 2025 10:03 AM (GMT+05:30)

उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में रविवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। 10 जनवरी को ...और पढ़ें

जख्मी आरोपित से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित
जख्मी आरोपित से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित

HighLights

  1. शिक्षक अरविंद यादव की हत्या का मुख्य शूटर गिरफ्तार
  2. वृंदावन गांव में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप रविवार की सुबह अपराधी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। पुलिस की एक गोली अपराधी के पैर में लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित की पहचान अभिषेक यादव के रूप में की गई है, अभिषेक पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

बताया जाता है कि जख्मी युवक ने पिछले दिनों शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शिक्षक की हत्या का आरोपित

उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा पंचायत के पूर्व मुखिया व शिक्षक अरविंद यादव की बीते 10 जनवरी को घर से स्कूल जाते समय हत्या कर दी गई थी।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली की हत्याकांड के मुख्य शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वृंदावन गांव में पहुंचा है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन शूटर ने अपनी पिस्टल से पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों की फायरिंग पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात अपराधी और शूटर अभिषेक यादव को पैर में गोली लगी और वह भाग नहीं सका।

इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया है। एसपी अवधेश दीक्षित ने सदर अस्पताल में पहुंचकर घायल अपराधी से पूछताछ की है।

पुलिस करेगी प्रेसवार्ता

गोपालगंज पुलिस ने पूर्व मुखिया हत्याकांड में जल्द बड़ा खुलासा करने की बात कही है। गोपालगंज पुलिस जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अपराधी अभिषेक यादव पर कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसने रेकी करने के बाद पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने अपराधी के पास से एक पिस्टल और गोली भी बरामद की है।

एसपी, गोपालगंज

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।