गोपालगंजः NH-28 पर वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर Gopalganj News
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-28 पर तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए।
गोपालगंज, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जहां पति-पत्नी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों घायल अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे तभी एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा हो गया।
रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे दोनों
बताया जाता है कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के सलेमगढ़ बाजार निवासी शक्तिधर पाण्डेय अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ बाइक से सोमवार को शहर के अधिवक्ता नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। मंगलवार की सुबह शक्तिधर पाण्डेय अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। अभी ये लोग कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि एनएच-28 पर पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
सदर अस्पताल से गोरखपुर किया गया रेफर
हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तथा उनकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल दंपती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। घायल दंपती का बयान दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद नगर थाना क्षेत्र के एनएच- 28 पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही।